CSREDUCATIONEDUCATION

नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत “हेमा फाउंडेशन” का समग्र मूल्य-आधारित पाठ्यक्रम राष्ट्र को समर्पित – 28 जून को दादर, मुंबई में हेमोत्सव 2025 का भव्य आयोजन

by Suman Gupta 

मुंबई। हेमा फाउंडेशन, आरआर ग्लोबल की सामाजिक गतिविधियों की परोपकारी इकाई है, जो संस्कार, संस्कृति, सभ्यता और मूल्य-आधारित शिक्षा के उत्थान हेतु समर्पित है। इसका प्रमुख उद्देश्य है — “लोगों में मानवीय मूल्यों की चेतना जागृत करना।”

श्री महेन्द्र काबरा जी के नेतृत्व में और विश्व विख्यात मनोवैज्ञानिक तथा फीलिंग माइंड्स की स्थापक और हेमा फाउंडेशन की ट्रस्टी  डॉ चीनू अग्रवाल  ने  “हेम वर्च्यूज़” ई-लर्निंग पोर्टल* के माध्यम से मूल्य-आधारित शिक्षा का व्यापक प्रसार किया है। यह अभियान  वर्तमान में 26 राज्यों के 6,942 विद्यालयों, 12,031 शिक्षकों और 4.21 लाख से अधिक छात्रों  तक पहुँच चुका है। वेबिनार और प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से यह पहल निरंतर गतिशील रूप से संचालित की जा रही है।

इस महत्त्वपूर्ण कार्य में  डॉ. चिनु अग्रवाल, ट्रस्टी एवं रिसर्च हेड , हेमा फाउंडेशन, का विशेष योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में HEMVirtues के अंतर्गत समस्त मूल्य-आधारित पाठ्यक्रम का निर्माण हुआ है, और सभी शिक्षण सामग्री पोर्टल पर उनके निर्देशन में अपलोड की गई है।

हेमा फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर “हेमश्री”, “हेम सारथी” और “हेम चैंपियन” पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।  इस वर्ष 8 राज्यों से चयनित विद्यालयों को भी सम्मानित किया जाएगा , जिन्होंने सामूहिक प्रकल्पों के माध्यम से मूल्य जैसे — जिज्ञासा, अठन्नी की खुशी, सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकृति प्रेम, राष्ट्र के प्रति सम्मान, रचनात्मकता, सेवाभाव, जल संरक्षण, और रेसीलेंस (Resilience) — जैसे 50 मूल्यों पर आधारित प्रकल्पों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है.

हेमोत्सव 2025 का आयोजन 28 जून 2025 को सायं 6:00 बजे, योगी सभागृह, दादर (मुंबई) में किया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे:

– पूज्य स्वामी श्री गोविंददेव गिरिजी महाराज

कोषाध्यक्ष, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या

संस्थापक, गीता परिवार एवं महर्षि वेदव्यास प्रतिष्ठान

ट्रस्टी, हेमा फाउंडेशन

– माननीय श्री नितिन गडकरी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार

विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे:

– श्री राजपाल यादव

भारतीय फ़िल्म अभिनेता एवं हास्य कलाकार

– श्री मनोज जोशी

भारतीय फ़िल्म अभिनेता एवं ट्रस्टी, हेमा फाउंडेशन

आपकी गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन की शोभा बढ़ाएगी।

आपसे अनुरोध है कि www.hemudaan.com के माध्यम से पंजीकरण कर अपनी उपस्थिति की पुष्टि करें।

Related posts

Saksham 2021 Inaugurated by Hon’ble Governor of Maharashtra

mumbainewsexpress

STAYFREE SECURE NIGHTS LAUNCHES ITS NEW DIGITAL CAMPAIGN TO PROVIDE ALL-ROUND NIGHT PROTECTION

CarTrade Foundation Launches DriveASmile Initiative to Uplift India’s 37 Million Mobility Workers

Leave a Comment

+ 44 = 49