ARTS / CULTUREBusinessCORPORATE / BUSINESSCSR

हुनर हाट में कूड़े का निपटारा वहीं पर,  कंपोस्ट कर लोगों दिया जा रहा गिफ्ट

by Suman Gupta

मुंबई के बांर्द्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में चल रहे हुनर हाट में कूड़े को कंपोस्ट करके वेस्ट मैनेजमेंट की अनोखी मिसाल पेश की है। हुनर हाट में “कचरे से कौशल” सेक्शन भी बना है। पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखकर हुनर हाट में एक विशेष मशीन लगी है जो यहां निकलने वाले सारे बायो वेस्ट से कंपोस्ट बना रही है। हुनर हाट के बावर्ची खाना सेक्शन में लगे फूड स्टाल्स से निकलने वाले फूड वेस्ट और ग्रीन वेस्ट को इस मशीन से कंपोस्ट खाद में बदला जा रहा है। दिल्ली की स्टार्ट अप कंपनी क्लीन इंडिया वेंचर्स द्वारा मेक इन इंडिया के तहत निर्मित इस मशीन की क्षमता 500 किलोग्राम प्रति दिन कूड़े का निपटारा करने की है। इस मशीन से कूड़े का तुरंत निस्तारण होने से कूड़े के ढेर नहीं लगेंगे। हुनर हाट में स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी लिए यहां पर कूड़े से बनने वाली कंपोस्ट का वितरण यहां आने वाले दर्शको को मुफ़्त में किया जा रहा है।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से लगे हुनर हाट में देश के 31 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के दस्तकार व शिल्पकार आए हैं, जो अपने साथ अपने हुनर से बने शानदार उत्पाद भी लाए हैं। हुनर हाट में कोई टैक्स नहीं है, इस कारण सामान के दाम कम हैं। देश के तमाम राज्यों के नामचीन व्यंजन भी यहां बन रहे हैं, जिनका लोग खूब मजा ले रहे हैं। गौरतलब है कि हुनर हाट में हर रोज हजारों लोग आ रहे हैं और फूड कोर्ट और मेरा गांव मेरा देश में लगे विभिन्न प्रदेशों के स्वादिष्ट व्यंजनों का लोग भरपूर लुत्फ़ उठा रहे हैं। इसी कारण कूड़ा भी इकट्ठा हो रहा है। 40वें हुनर हाट के समापन के अवसर पर मंगलवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न गीत-संगीत, कौशल-कला के शानदार कार्यक्रम का आयोजन होगा ।

Related posts

Go Swift Portal of the Industries Department, Government of Odisha Bags National e-Governance Award

#UruFeatures – Gauahar Khan’s newest clothing line Gauahargeous finds a new home at Uru!

World University of Design Confers First-ever Srijan Shakti Awards to Six Women Designers

Leave a Comment

82 + = 86