Uncategorized

नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत “हेमा फाउंडेशन” का समग्र मूल्य-आधारित पाठ्यक्रम राष्ट्र को समर्पित – 27 जून को दादर, मुंबई में हेमोत्सव 2026 का भव्य आयोजन

by Suman Gupta 

मुंबई। हेमा फाउंडेशन, आरआर ग्लोबल की सामाजिक गतिविधियों की परोपकारी इकाई है, जो संस्कार, संस्कृति, सभ्यता और मूल्य-आधारित शिक्षा के उत्थान हेतु समर्पित है। इसका प्रमुख उद्देश्य है— “लोगों में मानवीय मूल्यों की चेतना जागृत करना।”

श्री महेन्द्र काबरा जी के नेतृत्व में और विश्वविख्यात मनोवैज्ञानिक तथा फीलिंग माइंड्स की संस्थापक एवं हेमा फाउंडेशन की ट्रस्टी डॉ. चीनू अग्रवाल ने “हेम वर्च्यूज़” ई-लर्निंग पोर्टल के माध्यम से मूल्य-आधारित शिक्षा का व्यापक प्रसार किया है। यह अभियान वर्तमान में 26 राज्यों के 7,629 विद्यालयों, 15,574 शिक्षकों और 4.94 लाख से अधिक छात्रों तक पहुँच चुका है। वेबिनार और प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से यह पहल निरंतर गतिशील रूप से संचालित की जा रही है।

इस महत्त्वपूर्ण कार्य में डॉ. चीनू अग्रवाल, ट्रस्टी एवं रिसर्च हेड, हेमा फाउंडेशन, का विशेष योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में HEMVirtues के अंतर्गत समस्त मूल्य-आधारित पाठ्यक्रम का निर्माण हुआ है तथा सभी शिक्षण सामग्री पोर्टल पर उनके निर्देशन में अपलोड की गई है।

हेमा फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर “हेमश्री”, “हेम सारथी” और “हेम चैंपियन” पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। जिन्होंने सामूहिक प्रकल्पों के माध्यम से मूल्य जैसे— जिज्ञासा, छोटी-छोटी खुशियाँ, सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकृति प्रेम, राष्ट्र के प्रति सम्मान, रचनात्मकता, सेवाभाव, जल संरक्षण तथा रेज़िलिएंस (Resilience) जैसे 50 मूल्यों पर आधारित प्रकल्पों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है।

हेमोत्सव 2026 का भव्य आयोजन

27 जून 2026, सायं 5:00 बजे

योगी सभागृह, दादर (मुंबई) में किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि

माननीय श्री सुधांशु त्रिवेदी जी

सांसद (राज्यसभा) प्रख्यात लेखक, वक्ता एवं विचारक

विशिष्ट अतिथि

श्री आशीष शेलार – कैबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र सरकार

श्री संजय उपाध्याय – विधायक, बोरीवली

श्रीमती रितु तावड़े – महापौर, मुंबई

श्री अमित साटम – विधायक, अंधेरी पश्चिम एवं अध्यक्ष, मुंबई भाजपा

श्री रवींद्र कुलकर्णी – कुलपति, मुंबई विश्वविद्यालय

आपकी गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन की शोभा बढ़ाएगी।

आपसे अनुरोध है कि https://events.hemafoundation.org के माध्यम से पंजीकरण कर अपनी उपस्थिति की पुष्टि करें।

Related posts

Mumbai will be holding the 55th Postal Pension Adalat for pensioners/family pensioners of Postal  Department on  20th August 2024

Madhya Pradesh-based Kataria Dhulchand Pannalal Jewellers Ltd files DRHP for IPO

Tips Enjoy Gambling establishment: Cards Game Regulations

mumbainewsexpress

Leave a Comment

+ 39 = 41