BusinessEntertainmentHome & DecorHOME APPLIANCEA

पहली नज़र में हू-ब-हू दिल्ली के इंडिया गेट की तरह दिखने वाला मुंबई का ये “इंडिया गेट”

by Suman Gupta

“गेट वे ऑफ इंडिया” वाले शहर मुंबई में अब एक “इंडिया गेट” भी है। बीकेसी ग्राउंड में चल रहे हुनर हाट में बना ये “इंडिया गेट” यहाँ आने वाले हर शख़्स को आकर्षित कर रहा है। पहली नज़र में हू-ब-हू दिल्ली के इंडिया गेट की तरह दिखने वाला मुंबई का ये “इंडिया गेट” लोगों के लिए सेल्फ़ी लेने और तस्वीर खिंचवाने का पसंदीदा पॉइंट बन गया है। लोग इसके साथ अपनी फोटो लेकर यादों को सहेजने का काम कर रहे हैं।

लोहा, लकड़ी, प्लास्टिक के कबाड़ और मड से बना ये “इंडिया गेट” “कचरे से कौशल” “बेस्ट फ्रॉम वेस्ट”  का बेहतरीन उदाहरण है। कुशल कारीगरों ने इसे कई दिनों की मेहनत से तैयार किया है। आकार और इसकी फिनिशिंग भी कमाल की है। रात में तिरंगे के रंगों वाली रोशनी में नहाने पर इसकी ख़ूबसूरती में चार चाँद लग जाते हैं। इसके अलावा अशोक स्तंभ, बड़े आकार की ढोलक, बॉलीवुड को प्रदर्शित करती कैमरे के साथ फिल्मकार की प्रतीकात्मक मूर्ति के साथ साथ अन्य तमाम खूबसूरत सेल्फ़ी पॉइंट्स हुनर हाट में लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं।

सुबह 10 से रात 10 बजे तक चलने वाले हुनर हाट में शाम को होने वाला लेजर शो भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। म्यूजिक और एनिमेशन के साथ रंग-बिरंगी रौशनी की छटा मंत्रमुग्ध कर देती है। खूबसूरत वेव्स और शेड्स वाले लेजर शो के अलावा बीम शो और ग्राफ़िक्स और एनिमेशन का स्पेशल स्क्रीन शो भी अपने अलग अंदाज़ की वजह से सुर्खियाँ बटोर रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्य गाथा से लेकर “वंदे मातरम” और “सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा” की बहुत ही आकर्षण प्रस्तुति दिल को छू लेती है। इसमें भारत की कला-कौशल से जुड़ी जानकारी के अलावा एतिहासिक महत्वपूर्ण विषयों के बारे में भी जानकारी दर्शकों को दी जाती है।

इतना ही नहीं, हर दिन दोपहर 1 बजे, 3 बजे और शाम 5 बजे लुप्त हो चुकी सर्कस का शानदार शो भी हुनर हाट में आयोजित किया जा रहा है। 28 बेहतरीन कलाकार उम्दा और हैरतअंगेज़ करतब दिखा कर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर कर देते हैं। दशकों पहले सर्कस आम आदमी की ज़िन्दगी से दूर चला गया था। ऐसे में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी के नेतृत्व और निगरानी में हो रहे हुनर हाट ने सर्कस कलाकारों को सम्मान देते हुए उन्हें एक नई पहचान बनाने का मौका और मंच दिया है। विभिन्न राज्यों से मुंबई आए सर्कस के इन कलाकरों को कला और करतब दिखाने का मौका तो मिल ही रहा है, इनको और इनके परिवारों को आर्थिक मदद भी मिल रही है। हुनर हाट ने इनके हौसले को बढ़ाने का काम किया है।

संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत देश के नामी-गिरामी और उभरते हुए प्रतिभावान कलाकारों के डेली शानदार संगीत-गीत पेश किये जाते हैं। आने वाले दिनों में ये सिलसिला जारी रहेगा। 21 अप्रैल को मशहूर बॉलीवुड सिंगर भूमि त्रिवेदी, 22 को सुरेश वाडकर, 23 को शैलेन्द्र सिंह, अल्ताफ़ राजा, कविता पौड़वाल, 24 को अन्नू कपूर, 25 को सुदेश भोसले, 26 अप्रैल को दलेर मेहदी, साधना सरगम, कॉमेडियन एहसान कुरैशी और 27 अप्रैल को महालक्ष्मी अय्य्यर की प्रस्तुति होगी।

Related posts

Deepak Mukut’s #SREMusic is all set to bring across another music video for all the music lovers out there.

Gauna Ek Pratha- A Riveting Tale of Love, Sacrifice, and Resilience Unfolds on Shemaroo Umang

Profectus Capital Raises $25 Million from International Finance Corporation to Support India’s Climate Goals, Boost Competitiveness

Leave a Comment

+ 56 = 64